Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
BJP Foundation Day: भाजपा स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया 'India First' का मंत्र
- Pradeep Sharma
- 06 Apr, 2026
BJP Foundation Day: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लक्ष्यों की रूपरेखा शेयर की। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा की पूरी कार्यप्रणाली
BJP Foundation Day: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लक्ष्यों की रूपरेखा शेयर की। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा की पूरी कार्यप्रणाली ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत पर आधारित है। उन्होंने बताया कि केंद्र और कई राज्यों में पार्टी की सरकारों ने अपने दृष्टिकोण के केंद्र में हमेशा जनकल्याण को रखा है। प्रधानमंत्री के अनुसार, पार्टी का सामूहिक संकल्प भारत को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
BJP Foundation Day: ‘इंडिया फर्स्ट’ और विकसित भारत का संकल्प: पीएम मोदी
स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने पार्टी की वैचारिक यात्रा और उसकी कार्यक्षमता पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज सेवा में अग्रणी एक संगठन है जो हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखता है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
BJP Foundation Day: मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘विकसित भारत’ का संकल्प ही वह शक्ति है जो देश को आने वाले दशकों में एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगी। इस संदेश के जरिए उन्होंने भविष्य की उन योजनाओं का संकेत दिया, जो आम जनता के जीवन स्तर को सुधारने से जुड़ी हैं।
BJP Foundation Day: जनसंघ के दौर से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक का सफर
भाजपा के वर्तमान स्वरूप को समझने के लिए इसके इतिहास पर गौर करना आवश्यक है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस अवसर पर जनसंघ काल की चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शून्य से शुरू होकर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक की यह यात्रा आसान नहीं थी। यह सफर उन अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी है जिन्होंने दशकों तक विपरीत परिस्थितियों में काम किया।
BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन कार्यकर्ताओं को याद किया जिनकी निष्ठा और संघर्ष ने पार्टी के विकास को आकार दिया है। उन्होंने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम करने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्हें सुशासन के प्रति समर्पित बताया।
BJP Foundation Day: बीजेपी सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ सिंह
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को अपनी सरकारों की सफलता का मूल मंत्र बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज भारतीय राजनीति के शिखर पर है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी समाज के सभी वर्गों के विकास और उनके कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
BJP Foundation Day: राजनाथ सिंह कहा, लोक कल्याण के प्रति यह समर्पण सरकार की नीतियों और कामकाज में पूरी तरह झलकता है। वहीं, नितिन नवीन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस ‘अंत्योदय’ यानी अंतिम व्यक्ति के उदय का स्वप्न देखा था, उसे वर्तमान नेतृत्व धरातल पर साकार कर रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने शुरू की जांच
- 2. King Teaser Released : क्रिसमस 2026 को आएगी शाहरुख खान की ‘किंग’, टीजर में दिखा सुपरस्टार का एक्शन मोड
- 3. CG News: नंद कुमार साय बोले- पांच बच्चे पैदा करें आदिवासी, जनगणना को लेकर वरिष्ठ नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
- 4. MP Crime : रिश्तों का कत्ल, पिता-भाई ने मिलकर ली युवक की जान, एक महीने तक रची आत्महत्या की कहानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

