Breaking News
Create your Account
बीजेपी जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने ग्रहण किया पदभार, कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में किया स्वागत
- Rohit banchhor
- 14 Jan, 2025
इसके अलावा, वे एमबीएम महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष भी हैं।
MP News : भोपाल। बीजेपी भोपाल के नए जिलाध्यक्ष के रूप में रविंद्र यति ने नियुक्ति के बाद ही आज जिला कार्यालय में अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय भी मौजूद रहीं। यति का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। आरती उतारकर महिला नेत्री ने उनका स्वागत किया। रविंद्र यति ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए पार्टी द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के रूप में निभाने की बात कहीं।
MP News : रविंद्र यति वर्तमान में भोपाल नगर निगम में एमआईसी सदस्य हैं। रविंद्र यति ने 1990 से 2002 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में खंडवा जिला संगठन मंत्री, खंडवा विभाग के विभाग संगठन मंत्री और प्रांत सहमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई और 2011- 12 में भाजपा उत्सव प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक भी रहे। यति ने पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें भोपाल ग्रामीण में जिला उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य और वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत रहे हैं।
MP News : इसके अलावा, वे कोलार हिंदू उत्सव समिति के सचिव, कोलार व्यापारी महासंघ और सरदार वल्लभभाई पटेल धार्मिक महोत्सव समिति के संस्थापक भी हैं। रविंद्र यति जनप्रतिनिधि के रूप में भी सक्रिय रहे हैं। 2007 से वे नगर पालिका में पार्षद के रूप में कार्यरत हैं और वर्तमान में नगर निगम भोपाल में महापौर सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा, वे एमबीएम महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष भी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP में विकास की नई लहर : CM योगी ने चित्रकूट, फर्रुखाबाद और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीदने के दिए निर्देश
- 2. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
- 3. CG News : कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
- 4. MP में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा : MBBS की 700 और PG की 1073 सीटें बढ़ाने की तैयारी, NMC को भेजा प्रस्ताव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

