Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BJP: दिल्ली भाजपा को मिला नया कार्यालय, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, सीएम रेखा और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रहे मौजूद

BJP: दिल्ली भाजपा को मिला नया कार्यालय, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, सीएम रेखा और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रहे मौजूद
X

BJP: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि नवरात्र के पावन दिनों में दिल्ली भाजपा को नया कार्यालय मिलना बेहद शुभ है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा की स्थापना भले ही 45 वर्ष पूर्व हुई हो, लेकिन इसकी जड़ें 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा जनसंघ की स्थापना से जुड़ी हुई हैं। आज जो विशाल संगठन भाजपा के रूप में खड़ा है, वह लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

BJP: कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने भी इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से दिल्ली प्रदेश भाजपा को अपने कार्यालय का इंतजार था, जो अब प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटित हुआ है। नड्डा ने कहा कि पार्टी के हर महत्वपूर्ण कार्य में प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा मार्गदर्शन और सहयोग दिया है, जिसके लिए संगठन उनका आभारी है। नए कार्यालय के उद्घाटन के साथ दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire