Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग में की दिग्विजय सिंह की शिकायत...
दिग्विजय सिंह जानबूझकर भड़काऊ भाषण देकर शांतिपूर्ण हो रहे चुनाव में व्यवधान डालने का प्रयास कर रहे हैं।

MP News : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा बुधनी विधानसभा उपचुनाव में दौरान भड़काऊ भाषण देने की शिकायत की है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बुधनी विधानसभा उपचुनाव की एक सभा के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री के क्षेत्र में किसानों को डीएपी खाद के लिए जूझना पड़ रहा है।
MP News : दिग्विजय सिंह ने किसानों को लेकर इस तरह के झूठे भाषण देकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सीहोर जिले में कई हजार किसान बंधु रहते हैं, लेकिन किसी ने भी खाद-बीज की किल्लत की शिकायत नहीं की है। दिग्विजय सिंह जानबूझकर भड़काऊ भाषण देकर शांतिपूर्ण हो रहे चुनाव में व्यवधान डालने का प्रयास कर रहे हैं।
MP News : भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी शिकायत में कहा है कि चुनाव आयोग दिग्विजय सिंह पर बुधनी एवं विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार पर प्रतिबंध लगाए, ताकि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से बचाया जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


