Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BJP: बड़े बदलाव की घोषणा, नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित - Nadda के Successor को लेकर हलचल तेज

BJP ने देशभर में संगठनात्मक बदलाव करते हुए कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अब सबकी निगाहें Nadda के Successor पर हैं, जिनका ऐलान जल्द होने की संभावना है।

BJP: बड़े बदलाव की घोषणा, नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित - Nadda के Successor को लेकर हलचल तेज
X

BJP: नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की है। उत्तराखंड में मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को फिर से इस पद पर बरकरार रखा गया, जबकि मिजोरम में पूर्व मंत्री और विधायक के. बेचुआ को नया अध्यक्ष चुना गया। सोमवार को महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और पुडुचेरी में चुनाव हुए, जिसके नतीजे आज घोषित होंगे।

अब तक 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश, लद्दाख और पश्चिम बंगाल में भी यह प्रक्रिया पूरी होगी। इस तरह 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हो जाएंगे। यूपी, गुजरात, ओडिशा और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में तीसरे चरण में चुनाव होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा होगी, जिससे जे.पी. नड्डा के उत्तराधिकारी पर भी चर्चा तेज होगी।

तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे चुनाव अधिकारी हैं, और एन रामचंद्र राव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, क्योंकि उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं था। वर्तमान अध्यक्ष बंडी संजय कुमार का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र में रविंद्र चव्हाण ने नामांकन दाखिल कर पूर्णकालिक अध्यक्ष की कमान संभाली, जहां केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पर्यवेक्षक होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire