Create your Account
भाजपा नगर निगम चुनाव में आगे, निर्दलीय प्रत्याशी भी जीते
रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती सुबह से ही जारी है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे अब तक 2 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे से उन्हें 1 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त मिली है। 6 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीत चुके हैं, जबकि पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी आकाश तिवारी ने 1200 वोटों से जीत दर्ज की। आकाश पहले एमआईसी सदस्य थे, लेकिन कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़े।
अब तक के रुझानों के अनुसार, भाजपा 60, कांग्रेस 7 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे हैं। भाजपा की जीत के पीछे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व, सुशासन और बेहतर प्रत्याशियों को मुख्य वजह माना जा रहा है। कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी भी उनकी हार का कारण बनी। मीनल चौबे की बढ़त से भाजपा के लिए यह एक महत्वपूर्ण सफलता है, और उनकी जीत के साथ पार्टी को रायपुर नगर निगम में मजबूत बहुमत मिलने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोपी गिरफ्तार
- 2. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 3. India-UK Trade: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते में 'रूल्स ऑफ ओरिजिन' लागू, निर्यातकों को मिलेगा फायदा, सरकार ने जारी किए नए नियम
- 4. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

