Begin typing your search above and press enter to search.
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती: वीडी शर्मा ने लोगों को दिलाई सदस्यता

भोपाल। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने प्रदेश के प्रमुख बूथों पर पहुंचकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को हुजूर विधानसभा के गांधी नगर मंडल, वार्ड क्रमांक 2 के बूथ क्रमांक-53 के आदित्य एवेन्यू कॉलोनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर मकान न. 18 से घर-घर संपर्क कर पार्टी की सदस्यता दिलाकर उन्हें कमल का फूल भेंट किया।

वही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज मध्यप्रदेश में अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर अधिकतम सदस्यता दिवस का शुभारंभ किया है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता सभी 64871 बूथों पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने में लगे हैं। कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर भ्रम फैलाकर नाकारत्मक राजनीति कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी दुनिया सबसे बडी पार्टी बनी है और जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान रोज बढ़ रहा है। देश के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को जल्द ही तीसरी अर्थव्यवथा बनाने के लिए तेजी से हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के गरीबों, महिलाओं और हर वर्ग का जीवन स्तर बदल रहा हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


