Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Air India: दिल्ली से पुणे जा रहे एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे यात्री, यात्रा रद्द
- Pradeep Sharma
- 20 Jun, 2025
Air India: नई दिल्ली/पुणे। एयर इंडिया के विमान को एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दिल्ली से पुणे के जा रहा एयर इंडिया का विमान शुक्रवार को एक पक्षी से टकरा गया।
Air India: नई दिल्ली/पुणे। एयर इंडिया के विमान को एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दिल्ली से पुणे के जा रहा एयर इंडिया का विमान शुक्रवार को एक पक्षी से टकरा गया। इसके बाद एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा को रद्द करना पड़ा।
Air India: एयरलाइंस ने एक बयान में बताया विमान पुणे में सुरक्षित उतर गया। इसके बाद ही पक्षी के टकराने की बात पता चली। एयर इंडिया ने कहा कि विमान को खड़ा कर दिया गया है तथा इंजीनियरिंग टीम विस्तृत जांच कर रही है।
Air India: यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था
एयरलाइंस ने बयान में बताया कि 20 जून को पुणे से दिल्ली की उड़ान संख्या एआई2470 को पक्षी के टकराने की वजह से रद्द कर दिया गया है। आने वाली उड़ान के पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद पक्षी के टकराने का पता चला।
Air India: कंपनी ने आगे कहा कि वो यात्रियों को ठहराने की सुविधा प्रदान करने सहित सभी व्यवस्था कर रही है। एयर इंडिया ने कहा कि रद्दीकरण या पुनर्निर्धारण पर यात्रियों को राशि वापस करने की भी पेशकश की जा रही है, वहीं यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही है।
Air India: कई फ्लाइट्स हो चुकीं रद्द
बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया ने बताया कि 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें कम की जाएंगी। इसके साथ ही इस दौरान तीन विदेशी गंतव्यों पर उड़ानें निलंबित रहेंगी। इन फ्लाइट्स में विभिन्न देशों की उड़ानों के साथ-साथ कुछ डोमेस्टिक विमान भी प्रभावित हुई हैं। इससे यात्रियों की परेशानी भी बढ़ी है।
Related Posts
More News:
- 1. Strait Of Hormuz: ईरान ने बंद किया होर्मुज का रास्ता, बोला- अमेरिका ने वादा तोड़ा...
- 2. Brett Lee ने दी आशा भोंसले को इमोशनल श्रद्धांजलि, साथ गा चुके है गाना, बोले - मैं खुशनसीब हूं कि...
- 3. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 4. CG News : राइस मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, धान और बारदाना जलकर खाक, लाखों का नुकसान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

