Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bird Hit: दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 163 यात्री थे सवार

Vpb
Bird Hit: दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 163 यात्री थे सवार
X

Bird hit: लखनऊ: दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफडी-443 लखनऊ एयरपोर्ट के पास पहुंचने पर एक पक्षी से टकरा गई। हालांकि पायलट को लैंडिंग के समय इसकी जानकारी नहीं हो सकी। विमान सुरक्षित तरीके से उतर गया और उसमें सवार सभी 163 यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।

जांच में मिला टक्कर का निशान

यात्रियों के उतरने के बाद ग्राउंड स्टाफ ने पायलट को पक्षी से टकराने की जानकारी दी। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी गई और रनवे की जांच की गई। जांच के दौरान रनवे पर पक्षी के पंख मिले, जबकि विमान पर भी टक्कर का स्पष्ट निशान दिखाई दिया।

दुबई लौटने वाली उड़ान रोकी गई

यह विमान सुबह 8:10 बजे एफडी-444 के रूप में वापस दुबई जाने वाला था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उड़ान रोक दी गई। इंजीनियरों ने विमान की तकनीकी जांच शुरू की और देर शाम तक निरीक्षण चलता रहा। अधिकारियों का कहना है कि विमान को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire