Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bill Gates on AI: हफ्ते में सिर्फ 2 दिन काम, बाकी AI संभालेगा, जानिए वर्किंग आवर्स को लेकर क्या बोले बिल गेट्स

Bill Gates on AI: हफ्ते में सिर्फ 2 दिन काम, बाकी AI संभालेगा, जानिए वर्किंग आवर्स को लेकर क्या बोले बिल गेट्स
X

Bill Gates on AI: नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कहा है कि अगले दस साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण कार्यसप्ताह घटकर 2 दिन रह सकता है। उनका मानना है कि AI ज्यादातर नौकरियां अपने हाथ में ले लेगा, जिससे श्रम की जरूरत कम होगी और काम का तरीका बदल जाएगा। यह दावा उद्योगपतियों के 70 घंटे साप्ताहिक काम के तर्क के उलट है।

Bill Gates on AI: गेट्स ने 'द टुनाइट शो' में इस विजन को दोहराया, जो उन्होंने 2023 में ChatGPT के लोकप्रिय होने पर भी साझा किया था। तब उन्होंने 3-दिन के कार्यसप्ताह की बात कही थी। अब उनका कहना है कि AI फैक्ट्रियों, ट्रांसपोर्ट और खाद्य उत्पादन जैसे क्षेत्रों में रूटीन काम संभालेगा, जिससे मानव श्रम की मांग घटेगी। 2022 में OpenAI के ChatGPT के बाद से AI ने लोगों के काम और सोच को बदल दिया है। आज Gemini, Grok जैसे चैटबॉट्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है।

Bill Gates on AI: गेट्स का यह बयान रोजगार, उत्पादकता और जीवनशैली में AI की भूमिका पर बहस छेड़ रहा है। कई पेशेवर चिंतित हैं कि उद्योगों में नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं, लेकिन गेट्स मानते हैं कि AI कुछ क्षेत्रों में इंसानों से बेहतर प्रदर्शन करेगा। उनके इस विचार ने पारंपरिक कार्य संस्कृति को चुनौती दी है और भविष्य में तकनीक के प्रभाव पर सवाल उठाए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire