Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बिलासपुर रेल जोन ने अखिल भारतीय अंतर रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में मारी बाजी, जीता ओवर आल विजेता का खिताब

Bilaspur Railway Zone: पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ द्वारा गोरखपुर में आयोजित 55वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे क्रॉस कंट्री (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2024-25

बिलासपुर रेल जोन ने अखिल भारतीय अंतर रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में मारी बाजी, जीता ओवर आल विजेता का खिताब
X

बिलासपुर। Bilaspur Railway Zone: पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ द्वारा गोरखपुर में आयोजित 55वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे क्रॉस कंट्री (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2024-25 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र विजेता का खिताब अपने नाम किया।

Bilaspur Railway Zone: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 17 सदस्यीय टीम (14 खिलाड़ी, 2 प्रशिक्षक और 1 टीम प्रबंधक) ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। पुरुष खिलाड़ीहरीश, रितेश ओहरे, प्रिंस राज मिश्रा, रवि, दिनेश, बीरेंद्र कुमार और अरविंद यादव तथा महिला खिलाड़ी: शोभा यादव, सुप्रिया, किरण, पूजा, मुन्नी देवी, दीक्षा और पूनम दिनकर सोनुने इसमें शामिल थे। उनके प्रशिक्षक श्रीकांत पाढ़ी और परमेश्वर भगत थे। टीम प्रबंधक आरती थीं।

Bilaspur Railway Zone: महिला टीम प्रतियोगिता में विजेता बनी और अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। पुरुष टीम ने उपविजेता के रूप में स्थान प्राप्त किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुल प्रदर्शन में सबसे अधिक अंक अर्जित कर समग्र विजेता का खिताब जीता। बता दें कि पिछले वर्ष (2023-24) में पुरुष टीम विजेता बनी थी और महिला टीम पिछले तीन वर्षों से लगातार विजेता रही है।

Bilaspur Railway Zone: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने टीम को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने टीम को भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire