Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bilaspur News : कैंसर से पीड़ित भांजे के लिए मामा ने कराई तांत्रिक क्रिया, श्मशान घाट में मचा हंगामा, देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष एक युवक-युवती की तस्वीर के साथ मोमबत्ती और दीया जलाकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे।

Bilaspur News : कैंसर से पीड़ित भांजे के लिए मामा ने कराई तांत्रिक क्रिया, श्मशान घाट में मचा हंगामा, देखें वीडियो
X
Bilaspur News : बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक मुक्तिधाम में बीती रात एक अजीबोगरीब घटना घटी जब जलती चिता के पास तांत्रिक क्रिया करते हुए एक महिला और उसके सहयोगी पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया। यह घटना उस समय सामने आई जब शनिवार की रात मुक्तिधाम में तंत्र पूजा कर रहे इन दोनों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा।

Bilaspur News : बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष एक युवक-युवती की तस्वीर के साथ मोमबत्ती और दीया जलाकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। इस दौरान, श्मशान घाट के आसपास के लोग यह देखकर भयभीत हो गए, लेकिन बाद में उन्होंने हिम्मत जुटाई और मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला को तांत्रिक क्रिया के लिए बाहर से बुलाया गया था।


Bilaspur News : घटना की जांच में सामने आया कि सिरगिट्टी के न्यू कॉलोनी के रहने वाले शंकर नामक युवक के भांजे को कैंसर है, और उसे ठीक करने के लिए शंकर ने अपनी परिचित तांत्रिक महिला को बुलाकर मुक्तिधाम में तंत्र पूजा करवाई। पूजा के दौरान, चिता के पास युवक-युवती की तस्वीर, पुतले, शराब, और सिगरेट जैसी चीजें रखी गई थीं। स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर दोनों की पिटाई की और फिर उन्हें सिरगिट्टी पुलिस के हवाले कर दिया।

Bilaspur News : पुलिस अब महिला और उसके सहयोगी से और पूछताछ कर रही है, जिसके बाद मामले का पूरा खुलासा होने की संभावना है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire