Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Bilaspur News : युवती ने बेडरूम में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी...
Bilaspur News : बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अपने ही घर के बेडरूम में एक युवती की दुपट्टे के सहारे फांसी पर

Bilaspur News : बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अपने ही घर के बेडरूम में एक युवती की दुपट्टे के सहारे फांसी पर झूलती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
Bilaspur News : बता दें कि ग्राम चिस्दा में रहने वाली मृतिका स्वेता पैकरा 19 वर्ष सोमवार रक्षाबंधन की रात सभी सदस्यों के साथ खाना खाकर सब अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे के आसपास जब परिजन सो कर उठे तो देखा की उसकी बेटी अपने ही घर के रूम में छत में लगे लकड़ी के म्यांर में चुन्नी दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
Bilaspur News : जब परिजनों को घटना के बारे में जानकारी मिली तो तत्काल आसपास के परिचितों समेत पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पचपेड़ी पुलिस ने शव को फंदा से उतार पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। युवती ने रक्षाबंधन की रात आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? यह पुलिस की जांच में स्पष्ट होगा फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


