Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Bilaspur Crime : क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर 30 लाख रूपए लेकर हुए फरार, दो महिला गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी...
Bilaspur Crime : बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिरगिटटी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।

Bilaspur Crime : बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिरगिटटी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े चार पुरुषों और दो महिलाओं ने क्राइम ब्रांच के फर्जी अधिकारी बनकर एक घर में घुसपैठ की और 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान आज दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Bilaspur Crime : मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कृष्ण कुमार मिश्रा, जो काली मंदिर सिरगिटटी के निवासी हैं, ने बताया कि वह 13 अगस्त की रात राजनांदगांव से घर लौटे तो उन्हें पता चला कि उनके घर में दिन के समय चार पुरुष और दो महिलाएं घुस गए थे। उन्होंने अपने गले में क्राइम ब्रांच के फर्जी परिचय पत्र लटकाए हुए थे और खुद को अधिकारी बताकर घर में मौजूद महिलाओं को धमकी दी कि यदि वे हिलीं तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इन लोगों ने घर में रखी पेटी को खोजकर उसे लेकर फरार हो गए, जिसमें पैसे और जमीन के कागजात रखे थे।
Bilaspur Crime : घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सायबर सेल की सहायता से आरोपियों की पहचान की। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दो महिला सिंधु वैष्णव 25 वर्ष और रानी बैरागी 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से 30 लाख रूपए बरामद कर लिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


