Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Bijapur News Update : कुटरू-बेदरे रोड पर माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर किया IED ब्लास्ट, 9 जवान शहीद...
- Rohit banchhor
- 06 Jan, 2025
उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और माओवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
Bijapur News Update : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर घातक हमला किया है। यह घटना आज दोपहर लगभग 14:15 बजे जिले के कुटरू थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अम्बेली के पास हुई, जब दंतेवाड़ा-नारायणपुर-बस्तर क्षेत्र की संयुक्त ऑपरेशन पार्टी अपने अभियान से वापस लौट रही थी। माओवादियों द्वारा लगाए गए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट के कारण सुरक्षा बल का वाहन उड़ गया, जिसमें 9 जवान शहीद हो गए।
Bijapur News Update : मृतकों में दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 8 जवान और एक चालक शामिल हैं। ये सभी जवान संयुक्त ऑपरेशन के बाद अपने वाहन से लौट रहे थे, तभी माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप यह भीषण हादसा हुआ। यह ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि सुरक्षा बल के वाहन के परखचे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
Bijapur News Update : आईईडी विस्फोट के कारण इलाके में स्थितियां बेहद तनावपूर्ण हो गई हैं। फिलहाल शहीद जवानों के शवों को निकालने और स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इस घटना के बाद बस्तर रेंज के IGP ने बताया कि विस्तृत जानकारी जल्द ही पृथक से जारी की जाएगी। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और माओवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
Related Posts
More News:
- 1. CG Suspend : फर्जी मान्यता और घोटाले पर गिरी गाज, नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार सस्पेंड
- 2. Unified Civil Code Implemented in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफाइड सिविल कोड, महिलाओं को संपत्ति पंजीयन में बड़ी राहत, साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले, पढ़ें पूरी खबर
- 3. IPL 2026 : SRH ने CSK को 10 रनों से हराया, टॉप-4 में पहुंची हैदराबाद; जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- 4. UP News : किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग का सख्त एक्शन, 7 अस्पताल सील, 11 को नोटिस जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

