Create your Account
Bijapur News : मुठभेड़ में 5 महिला नक्सली सहित 12 हार्डकोर माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद...
- Rohit banchhor
- 17 Jan, 2025
बस्तर संभाग में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।
Bijapur News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने 12 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शवों को बरामद कर उन्हें जिला मुख्यालय भेज दिया। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
Bijapur News : बता दें कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया और वहां से भारी मात्रा में हथियार और माओवादी सामग्री बरामद की। इनमें दो 303 रायफल, एक 12 बोर रायफल, एक 315 बोर रायफल, एक राकेट लॉन्चर और तीन बीजीएल लॉन्चर शामिल हैं। इसके अलावा, विस्फोटक सामग्री, औजार बनाने के उपकरण और माओवादी साहित्य भी बरामद किया गया है।

Bijapur News : पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुंदरराज पी. ने बताया कि सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान बीजापुर के पामेड़, बासागुड़ा और उसूर इलाके में माओवादियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने पर संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। इस अभियान में डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, एसटीएफ, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन की टीमों ने भाग लिया। मुठभेड़ सुबह 9 बजे शुरू हुई और रुक-रुक कर कई घंटे तक जारी रही।
Bijapur News : आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों में पिछले 16 दिनों में 25 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर किया गया है। यह अभियान 2024 में मिली सफलता को आगे बढ़ाते हुए 2025 में भी जारी है। बस्तर संभाग में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Red Fort car blast case: लाल किला कार धमाका मामला, NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दायर की 7,500 पन्नों की चार्जशीट
- 2. Raipur City News : प्रेम प्रसंग का दुखद अंत, प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, महिला की मौत
- 3. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, दलहन मिशन के लिए 2442 करोड़ और समेकित बाल संरक्षण मिशन ‘वात्सल्य’ के लिए करोड़ों की मंजूरी
- 4. CG News : छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बड़ी राहत, जमीन-घर की रजिस्ट्री पर 50% स्टाम्प ड्यूटी छूट लागू, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

