Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bijapur Naxalite encounter: बीजापुर मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया, सर्च ऑपरेशन जारी

Bijapur Naxalite encounter

Bijapur Naxalite encounter: बीजापुर मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया, सर्च ऑपरेशन जारी
X

Bijapur Naxalite encounter: रायपुर: बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है। इस कार्रवाई में नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों ने नक्सलियों के साथ लगातार फायरिंग की। मुठभेड़ स्थल से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल और एक शव बरामद किया गया है।

Bijapur Naxalite encounter: बीजापुर के पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन तेजी से चल रहा है। पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर खंगाला जा रहा है ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विस्तृत जानकारी ऑपरेशन पूरा होने के बाद दी जाएगी।

Bijapur Naxalite encounter: सुरक्षाबलों की इस सफलता को नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 23 माओवादी मारे जा चुके हैं। तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ों में 14 माओवादी ढेर हुए थे। पिछले साल राज्य में कुल 285 माओवादी मारे गए थे। केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से लेफ्ट-विंग एक्सट्रीमिज्म को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire