Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bijapur Naxalite Encounter: नेशनल पार्क इलाके में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, दो टॉप कमांडर के मारे जाने की खबर

Bijapur Naxalite Encounter: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार तीसरे दिन भी जारी है। नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाबलों ने 45 लाख के इनामी भास्कर को ढेर

Bijapur Naxalite Encounter: नेशनल पार्क इलाके में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, दो टॉप कमांडर के मारे जाने की खबर
X

Bijapur Naxalite Encounter: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार तीसरे दिन भी जारी है। नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाबलों ने 45 लाख के इनामी भास्कर को ढेर करने के बाद शनिवार को 2 और नक्सली को मार गिराया है। शव के साथ ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है।

Bijapur Naxalite Encounter: जवानों ने पिछले एक पखवाड़े में अबूझमाड़ के जंगलों में माओवादी प्रमुख बसव राजू और फिर इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आइटीआर) क्षेत्र में क्रांतिकारी राजनीतिक स्कूल (रिपोस) के प्रभारी सुधाकर को मार गिराया है।

Bijapur Naxalite Encounter: साथ ही तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य और मंचेरियल कोमाराम भीम (एमकेबी) सचिव भास्कर उर्फ माइलारापु अडेल्लु को मार गिराया है। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि अभी भी 8 शीर्ष माओवादी बस्तर के जंगल में छिपे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire