Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर एनकाउंटर में अब तक 4 नक्सलियों के शव बरामद, DVC मेंबर दिलीप बेड़जा ढेर, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

मुठभेड़ में अब तक एक महिला नक्सली कैडर सहित कुल 4 नक्सली कैडरों के शव बरामद हुए हैं।

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर एनकाउंटर में अब तक 4 नक्सलियों के  शव बरामद, DVC मेंबर दिलीप बेड़जा ढेर, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
X

Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को शनिवार को नक्सल विरोधी आपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में हुई मुठभेड़ में अब तक एक महिला नक्सली कैडर सहित कुल 4 नक्सली कैडरों के शव बरामद हुए हैं।

सर्चिंग में मुठभेड़ स्थल से AK-47 और 303 राइफल जैसे आधुनिक हथियार मिले। पहले दो शव दोपहर में और दो शव शाम की मुठभेड़ के बाद बरामद किए गए हैं। इलाके में अभी भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद पुलिस की ओर से पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार मारे जाने वाले नक्सलियों में खूंखार नक्सली DVCM दिलीप बेड़जा शामिल है, वहीं, ढेर हुए अन्य नक्सली की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों की घेरा बंदी में नक्सली लीडर पापा राव भी मौजूद हो सकता है। फिलहाल अभी भी दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल–पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा और अन्य सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।

इस आधार पर DRG, कोबरा और STF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 नक्सली ढेर हो चुके हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही उनके पास से AK-47 जैसे ग्रेडेड स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं। सर्चिंग टीम के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire