Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxal Encounter: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच संघर्ष जारी, डीआरजी के दो जवान घायल

Naxal Encounter: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच संघर्ष जारी, डीआरजी के दो जवान घायल
X

Naxal Encounter: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र में जारी इस गोलीबारी में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दो जवान घायल हो गए हैं।

Naxal Encounter: मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों के अभियान से परेशान नक्सली लगातार जवानों पर हमला करने की कोशिश में जुटे हैं। इसी क्रम में आज दोनों पक्षों के बीच फिर से टकराव हुआ, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

Naxal Encounter: वर्तमान में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर पैनी नजर रखे हुए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है, वहीं सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire