Create your Account
Bijapur IED Blast : IED की चपेट में आकर STF के प्रधान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट
Bijapur IED Blast : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गलगम जंगलों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED में विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आकर STF के एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है।
घटना की आधिकारिक पुष्टि एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने की है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम गलगम क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान STF के प्रधान आरक्षक नीलकंठ सिंह का पैर IED पर पड़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
साथी जवानों ने तत्काल उन्हें सुरक्षित कैंप तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया और हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। विस्फोट के बाद पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News: ‘सुशासन बाबू’ का नया सियासी अध्याय, सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, 9 बार रह चुके है मुख्यमंत्री
- 2. IPL 2026 में बदली CSK की तस्वीर, ये 5 धुरंधर खिलाड़ी करेंगे डेब्यू
- 3. Thursday's Horoscope: लक्ष्मी नारायण की कृपा से इन 7 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और धन लाभ, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
- 4. MP News : चलती कार बनी आग का गोला, पत्नी जिंदा जली, डॉक्टर पति बचा, परिजनों ने जताया हत्या का शक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

