Create your Account
Bijapur IED Blast: IED की चपेट में आए सर्च ऑपरेशन पर निकले DRG जवान, एक शहीद, तीन घायल
Bijapur IED Blast: बीजापुर: बीजापुर जिले में सोमवार सुबह नक्सलियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया। भोपालपटनम के उल्लूर इलाके में नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) की टीम पर IED ब्लास्ट हुआ। इस विस्फोट में DRG जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान- भरत धीवर, पैकू इंला और मुंदारू राम कवासी घायल हो गए। बीजापुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
Bijapur IED Blast: घटना 17 अगस्त को शुरू हुए माओवादी विरोधी अभियान के दौरान हुई, जब DRG की टीम नेशनल पार्क क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। सोमवार सुबह हुए इस प्रेशर IED ब्लास्ट में जवान दिनेश नाग की जान चली गई। घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है, और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निकाला जा रहा है।
Bijapur IED Blast: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सर्चिंग अभियान को और तेज कर दिया गया है, ताकि नक्सलियों की किसी भी हरकत का तुरंत जवाब दिया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Sai Cabinet Meeting: मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक 8 को, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
- 2. CG News : खारून नदी केें जलकुंभी में फंसकर 20 से 25 भैंसों की हुई मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की
- 3. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
- 4. DU Admission 2026: यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए 1.42 लाख से अधिक छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन, 67 कॉलेजों की 71 हजार सीटों पर होगा एडमिशन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

