Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bihar: PM मोदी, CM नीतीश कुमार और गायिका मैथिली ठाकुर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, दरभंगा पुलिस लाई बिहार

Bihar news

Vpb
Bihar: PM मोदी, CM नीतीश कुमार और गायिका मैथिली ठाकुर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, दरभंगा पुलिस लाई बिहार
X

Bihar: पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गायिका मैथिली ठाकुर को लेकर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले आरोपी पंकज कुमार यादव को गुजरात पुलिस ने जामनगर से गिरफ्तार कर लिया है। दरभंगा एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि साइबर थाना की टीम आरोपी को लाने के लिए रवाना हो गई है।

Bihar: जानकारी के अनुसार पंकज कुमार यादव, बहेड़ी थाना क्षेत्र के उज्जैना गांव का निवासी है। उसने शुक्रवार सुबह "पंकज यादव ऑफिशियल" नाम की इंस्टाग्राम आईडी से इन तीनों हस्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो और रील साझा की थी, जो तेजी से वायरल हो गई। मामले की गंभीरता देखते हुए एसएसपी ने साइबर थाना को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। रातों-रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Bihar: पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी का लोकेशन ट्रेस किया, जिसके बाद दरभंगा पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की। लोकेशन की पुष्टि होते ही जामनगर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी गुजरात की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और हाल ही में पिता के निधन पर गांव आया था। आर्थिक कठिनाइयों के कारण वह दोबारा गुजरात लौट गया था। दरभंगा पुलिस आरोपी को बिहार लाकर आगे पूछताछ करेगी और पोस्ट के पीछे की मंशा की जांच करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire