Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bihar: TRE-4 भर्ती को लेकर छात्र नेताओं ने की पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात, बोले - 46 हजार पदों पर विज्ञापन...

Bihar: TRE-4 भर्ती को लेकर छात्र नेताओं ने की पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात, बोले - 46 हजार पदों पर विज्ञापन...
X

Bihar: पटना: बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। पटना स्थित सरकारी आवास पर हुई इस मुलाकात में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने TRE-4 भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग उठाई।

46 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की मांग

छात्र नेताओं ने कहा कि लाखों अभ्यर्थी पिछले दो वर्षों से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से 46 हजार से अधिक पदों पर बहाली निकालने और पूरी भर्ती प्रक्रिया एक ही परीक्षा के माध्यम से पूरी करने की मांग की।

नीतीश सरकार के कार्यों की सराहना

मुलाकात के दौरान दिलीप कुमार ने मुख्यमंत्री रहते हुए युवाओं और महिलाओं के लिए किए गए कार्यों के लिए नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने महिला आरक्षण, शिक्षक भर्ती, साइकिल और पोशाक योजना, सात निश्चय योजना और डोमिसाइल नीति जैसे फैसलों की सराहना की।

जुलाई में आ सकता है TRE-4 शेड्यूल

मुलाकात के बाद दिलीप कुमार ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही और नीतीश कुमार ने युवाओं के मुद्दों पर सरकार से बात करने का भरोसा दिया है। वहीं बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी संकेत दिए हैं कि TRE-4 शिक्षक भर्ती का शेड्यूल जुलाई महीने में जारी किया जा सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire