Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bihar: बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि, क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन ?

Bihar: बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि, क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन ?
X

Bihar: पटना: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 3,687 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन नियुक्तियों के जरिए राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और नवगठित सरकारी डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा UGC या CSIR की NET परीक्षा पास होना जरूरी है। UGC के नियमों के अनुसार निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले Ph.D. धारकों को NET से छूट मिलेगी। जिन विषयों में NET, SLET या SET परीक्षा नहीं होती, वहां यह शर्त लागू नहीं होगी।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। चयन शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है। इंटरव्यू 20 से 27 जुलाई के बीच होंगे। मेरिट सूची 29 जुलाई को जारी होने की संभावना है। अंतिम आवंटन 1 अगस्त को होगा, जबकि चयनित उम्मीदवारों को 7 अगस्त 2026 तक ज्वाइन करना होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire