Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bihar News : ट्रेन का इंजन दो बोगियों को छोड़कर आगे निकला, बड़ा हादसा टला, रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे

Bihar News : समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया।

Bihar News : ट्रेन का इंजन दो बोगियों को छोड़कर आगे निकला, बड़ा हादसा टला, रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे
X
Bihar News : समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पूसा और कर्पूरीग्राम स्टेशन के बीच दो भागों में बंट गई। ट्रेन का इंजन दो बोगियों को लेकर आगे बढ़ गया, जबकि बाकी डिब्बे पीछे रह गए। यह घटना कर्पूरीग्राम और पूसा स्टेशन के बीच रेपुरा गुमटी के समीप हुई।

Bihar News : गाड़ी में मौजूद यात्रियों ने बताया कि कपलिंग खुलने और दो बोगियों के इंजन सहित अलग होने से जोर का झटका लगा। इससे सभी यात्री घबरा गए। करीब एक सौ मीटर आगे बढ़ने पर चालक ने इंजन को रोका और किसी तरह इंजन को पीछे लाकर पुनः अन्य बोगियों से जोड़ा। इसके बाद ट्रेन को धीमी गति से पूसा स्टेशन लाया गया।


Bihar News : हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन के कपलिंग की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल ट्रेन 12.45 तक पूसा स्टेशन पर ही खड़ी रही। रेलवे के कई तकनीकी अधिकारी पूसा स्टेशन पर मौजूद थे, लेकिन हादसे के बारे में कुछ बताने से परहेज कर रहे थे। उन्होंने केवल इतना बताया कि जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Bihar News : ट्रेन में सवार यात्रियों ने बड़ा हादसा टलने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि दो बोगियों के इंजन से अलग होने से ट्रेन में तेजी से झटका लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अभी तक की जानकारी के अनुसार कोई भी यात्री जख्मी नहीं हुआ है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire