Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bihar News : सम्राट चौधरी ने 29 विभाग रखे अपने पास, बाकी 18 विभाग दोनों डिप्टी सीएम में बांटे

Dev Verma
Bihar News : सम्राट चौधरी ने 29 विभाग रखे अपने पास, बाकी 18 विभाग दोनों डिप्टी सीएम में बांटे
X

Bihar News : पटना: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अपने पास कुल 29 महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं, जबकि दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के बीच शेष 18 विभाग बांट दिए गए हैं। विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। Bihar News : गृह विभाग सीएम के पास सम्राट चौधरी ने गृह विभाग सहित सामान्य प्रशासन, राजस्व एवं भूमि सुधार, स्वास्थ्य, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, पर्यटन, खेल, सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं। इनमें अधिकतर वे विभाग शामिल हैं जो पिछली नीतीश सरकार में भाजपा कोटे के मंत्रियों के पास थे।

Bihar News : डिप्टी सीएम को मिले विभाग

डिप्टी सीएम विजय चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास और परिवहन जैसे विभाग सौंपे गए हैं। वहीं, डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, वित्त, वाणिज्य-कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा ग्रामीण कार्य विभाग दिए गए हैं।

Bihar News : अस्थायी बंटवारा

यह विभागों का बंटवारा फिलहाल अस्थायी है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को शामिल करने के साथ विभागों का नया बंटवारा किया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ समय लग सकता है, तब तक सीएम सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम ही विभागों की देखभाल करेंगे। यह बंटवारा बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली सरकार के गठन के बाद किया गया है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही विभागों का यह बंटवारा राज्य की नई राजनीतिक व्यवस्था को और स्पष्ट करता है। सभी की निगाहें अब पूर्ण मंत्रिमंडल विस्तार और अंतिम विभाग बंटवारे पर टिकी हुई हैं


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire