Create your Account
Bihar News : गंडक नदी में नहाने गए 5 बच्चों में 2 सगे भाइयों की डूबकर मौत, 3 की बची जान...
- Rohit banchhor
- 11 Jul, 2025
स्थानीय लोगों और गोताखोरों की तत्परता से तीन अन्य बच्चों को बचा लिया गया, जिन्हें बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Bihar News : बगहा। बिहार के बगहा जिले में शुक्रवार दोपहर गंडक नदी के रतनमाला घाट पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिसमें दो सगे भाइयों, मो. अरशद 12 वर्ष और मो. अफसर 11 वर्ष की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की तत्परता से तीन अन्य बच्चों को बचा लिया गया, जिन्हें बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बगहा नगर थाना क्षेत्र के रतनमाला वार्ड-32 के पांच बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए गंडक नदी में नहाने गए थे। गंडक नदी में हाल ही में जलस्तर बढ़ा हुआ है और बच्चों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
तीन बच्चों, जिनमें असरगर अली के पुत्र बहसान अली 8 वर्ष शामिल हैं, को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन मो. अरशद और मो. अफसर को बचाया नहीं जा सका। बगहा अनुमंडल अस्पताल के डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि तीन बच्चों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से दो, मो. अरशद और मो. अफसर को मृत घोषित कर दिया गया।
तीसरे बच्चे बहसान अली, का इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के दोनों बच्चों के शव अपने साथ ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंडक नदी में बढ़ा हुआ जलस्तर और तेज बहाव इस हादसे का प्रमुख कारण रहा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : रील्स में दिखाई अमीरी बनी मुसीबत, व्यापारी के बेटे का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
- 2. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 3. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 4. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

