Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bihar News : बक्सर शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, बारिश के पानी में डूबे 167 स्कूलों के प्रश्न पत्र, 2100 बंडल जलजमाव में भीगे

Bihar News : बक्सर शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, बारिश के पानी में डूबे 167 स्कूलों के प्रश्न पत्र, 2100 बंडल जलजमाव में भीगे
X

Bihar News : बक्सर। बक्सर जिले में शिक्षा विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आ गई है। मानसून की पहली बारिश ने ही विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी।

Bihar News : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में जलजमाव

जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में जोरदार बारिश के बाद पानी भर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि 9वीं से 12वीं तक की त्रिमासिक परीक्षा के प्रश्न पत्र पानी में तैरने लगे।

Bihar News : विद्यालयवार बंडल हुए खराब

प्रश्न पत्र विद्यालयवार अलग-अलग बंडलों में तैयार किए गए थे। बुधवार 1 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए ये प्रश्न पत्र रखे गए थे। बारिश के बाद जब प्रधानाध्यापक और शिक्षक प्रश्न पत्र लेने पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए।

Bihar News : अव्यवस्था के बीच उठाए भीगे प्रश्न पत्र

अफरा-तफरी के माहौल में शिक्षकों ने जो प्रश्न पत्र हाथ लगा, उसे लेकर अपने स्कूल चले गए। कई प्रधानाध्यापकों ने विभाग की लचर व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई।

Bihar News : परीक्षा पर संकट

शिक्षकों का कहना है कि इस हालत में निष्पक्ष और सुचारू परीक्षा कराना मुश्किल है। विभाग की इस बड़ी लापरवाही से लाखों छात्रों के भविष्य पर सवाल उठ गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire