Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bihar News : रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव 6 टुकड़ों में, पुलिस ने बताया ऑनर किलिंग

प्रारंभिक जांच में संदेह है कि दोनों की हत्या रात में की गई और शवों को सुबह रेलवे ट्रैक पर फेंककर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

Bihar News : रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव 6 टुकड़ों में, पुलिस ने बताया ऑनर किलिंग
X

Bihar News : पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। पटना-गया रेलखंड के पोठाही हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर एक प्रेमी-प्रेमिका के शव छह टुकड़ों में बिखरे हुए पाए गए। पुलिस ने इस घटना को ऑनर किलिंग का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि दोनों की हत्या रात में की गई और शवों को सुबह रेलवे ट्रैक पर फेंककर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

पुलिस के अनुसार, शव इतने बिखरे हुए थे कि सिर, गर्दन, और पैर अलग-अलग पाए गए। कुछ हिस्से रेलवे ट्रैक पर थे, जबकि बाकी हिस्से आसपास के क्षेत्र में बिखरे मिले। इस भयावह दृश्य ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी। सुबह के समय रेलवे ट्रैक पर शव देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान सुबोध कुमार (19), श्रीरामपुर गांव, और लवली कुमारी (16), छातीपुर गांव, के रूप में हुई है। दोनों धनरूआ थाना क्षेत्र के निवासी थे और प्रेम संबंध में थे। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर को दोनों अपने-अपने घरों से भाग गए थे। इसके बाद, 7 सितंबर को लवली के परिवार ने सुबोध के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि दोनों पटना के रामकृष्ण नगर इलाके में एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे।

11 सितंबर की रात को लवली के परिवार को उनके ठिकाने का पता चला। पुलिस का मानना है कि इसके बाद परिवार के कुछ सदस्यों ने दोनों की हत्या कर शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। मसौढ़ी एसडीपीओ कन्हैया सिंह ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति, जो दोनों की मदद कर रहा था, भी लापता है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने इस मामले को ऑनर किलिंग के दृष्टिकोण से जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि लवली के परिवार को उनके प्रेम संबंध से आपत्ति थी, जिसके चलते इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जमा किए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही, लवली के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire