Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bihar News: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, ट्रेन से खरीदे मुरब्बा खाने के बाद परिवार वालों की बिगड़ी तबियत, तीन की मौत 2 की हालत नाजुक

Bihar News: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, ट्रेन से खरीदे मुरब्बा खाने के बाद परिवार वालों की बिगड़ी तबियत, तीन की मौत 2 की हालत नाजुक

Bihar News: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, ट्रेन से खरीदे मुरब्बा खाने के बाद परिवार वालों की बिगड़ी तबियत, तीन की मौत 2 की हालत नाजुक
X

Bihar News: बिहार। बिहार के पूर्णिया जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि परिवार ने ट्रेन से मुरब्बा खरीदा था, जिसे घर में लाने के बाद परिवार के लोगों ने खाया था। कथित मुरब्बा खाने के बाद जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की एक के बाद एक कर मौत हो गयी, वहीं उसी परिवार के दो लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मौत से पहले परिवार के सदस्यों ने पेट दर्द और पेट खराब होने की शिकायत की थी।


Bihar News:दरअसल पूरा मामला पूर्णिया जिला के मुफस्सिल थाना के रामपुर मुसहरी टोला का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 18 जुलाई को परिवार का एक सदस्य अखिलेश ऋषिदेव अपनी पत्नी के साथ घर लौटा था। पता चला है कि वो पंजाब में मजदूरी का काम करता था। घर आते वक्त उसने परिवार के लिए कथित तौर पर ट्रेन से मुरब्बा खरीदा था।


Bihar News:दावा है कि मुरब्बा खाने के बाद ही परिवार के लोगों की तबियत एक एक कर बिगड़ने लगी और तीन लोगों की मौत हो गई। गांववालों के मुताबिक 18 जुलाई की रात को परिवार ने चिकन-चावल भी खाया था। बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद अखिलेश के पेट में दर्द होने लगा। जिसके बाद वो दवा खाकर सोया और उसकी मौत हो गई।

Bihar News: इस घटना के ठीक दो दिन बाद 21 जुलाई को अखिलेश की 70 साल की दादी अशिया देवी को भी अचानक पेट में दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई। इसके बाद 22 जुलाई को अखिलेश का 15 साल का भाई मिथुन भी पेट दर्द की शिकायत करने लगा। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 25 जुलाई की सुबह को मृतक अखिलेश के दूसरे भाई मितेन को उल्टी और पेट दर्द होने लगा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया।

Bihar News: परिवार की सदस्य मुन्नी देवी का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो कि गर्भवती है। घटना के बाद गांव में मेडिकल टीम और एम्बुलेंस तैनात है, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन के अलर्ट के बाद पूरे गांव में ब्लीचिंग पाउडर छिड़का गया है। किसी भी व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराये जाने की हिदायत दी गयी है। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर की हुई है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire