Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bihar: लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती, लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी हटी, अब तेजप्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड

Bihar: लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती, लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी हटी, अब तेजप्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड
X

Bihar: पटना। बिहार सरकार ने राज्य सुरक्षा समिति की सिफारिशों के आधार पर कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। गृह विभाग की विशेष शाखा द्वारा जारी नए आदेश के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दी जा रही जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है। अब दोनों को विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) अधिनियम 2010 के तहत सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

नई व्यवस्था के अनुसार लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को बीसैप के हाउस गार्ड, अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन, पायलट और एस्कॉर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पहले की तरह वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा और एस्कॉर्ट वाहन की सुविधा मिलती रहेगी।


सबसे बड़ा बदलाव पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में किया गया है। सरकार ने उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी है। अब उन्हें केवल एक अंगरक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। सांसद मीसा भारती की सुरक्षा व्यवस्था यथावत रखते हुए तीन अंगरक्षक उपलब्ध रहेंगे, जबकि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को पहले की तरह एक महिला अंगरक्षक की सुविधा मिलती रहेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और खतरे के आकलन के आधार पर समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाती रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire