Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Bihar Chunav 2025: प्रशांत किशोर को लगा झटका, मतदान से एक दिन पहले मुंगेर प्रत्याशी संजय सिंह बीजेपी में हुए शामिल
Bihar Chunav 2025: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुंगेर सीट पर सियासी भूचाल आ गया है। मतदान से ठीक एक दिन पहले जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह (संजय सिंह) ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। संजय ने बीजेपी उम्मीदवार कुमार प्रणय चौधरी के पक्ष में खुलकर समर्थन किया और मतदाताओं से उनके लिए वोट डालने की अपील की।
Bihar Chunav 2025: संजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर उन्हें पूरा भरोसा है और बिहार का विकास केवल एनडीए के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने इसे जन सुराज छोड़ने का फैसला “विकास के हित में” बताया। इस दल-बदल में मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वीडी शर्मा मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया लोकसभा क्षेत्रों की 19 विधानसभा सीटों के प्रभारी हैं और पिछले 40 दिनों से बिहार में एनडीए के लिए सक्रिय हैं।
Bihar Chunav 2025: संजय के एनडीए में शामिल होने से मुंगेर सीट पर पहले त्रिकोणीय मुकाबला बीजेपी, राजद और जन सुराज के बीच था, अब यह मुकाबला सीधे एनडीए बनाम महागठबंधन में बदल गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का दावा है कि संजय के हजारों वोट सीधे बीजेपी के खाते में जाएंगे।
Bihar Chunav 2025: प्रशांत किशोर के लिए यह लगातार दूसरा झटका माना जा रहा है। इससे पहले दानापुर, ब्रह्मपुर, गोपालगंज और सीतामढ़ी से उनके चार उम्मीदवार नामांकन वापस ले चुके हैं। अब जन सुराज 243 में से केवल 238 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी नेताओं ने इसे “जन सुराज की हार की शुरुआत” करार दिया। मुंगेर में बुधवार देर रात तक जीत का जश्न और उत्साह देखा गया। 6 नवंबर को मतदान होना है, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस उलटफेर का असर परिणामों पर कितना पड़ता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस का बड़ा फेरबदल, 69 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- 2. GT vs KKR IPL 2026: कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग-11
- 3. CG Naxal Encounter: पखांजूर में नक्सली मुठभेड़, एलओएस कमांडर रूपी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, मौके पर ऑटोमेटिक हथियार बरामद
- 4. RCB vs DC IPL 2026 : फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने दिल्ली को दिया 176 रनों का लक्ष्य
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

