Breaking News
Create your Account
Bihar Elections 2025: NDA की ऐतिहासिक जीत पर CM विष्णु देव साय ने कहा– लोकतंत्र और सुशासन की जीत
Bihar Elections 2025: रायपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की प्रचंड जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार की जनता को हार्दिक धन्यवाद देते हुए इसे लोकतंत्र और सुशासन की ऐतिहासिक विजय बताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए CM साय ने लिखा, दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार ने इस बार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब तक की सबसे बड़ी जीत देकर चुना है। यह जनादेश विकास, एकता और सुशासन का प्रमाण है।
Bihar Elections 2025: मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर सत्ता में लंबे समय रहने पर 'एंटी-इनकंबेंसी' का मिथक बनता है, लेकिन भाजपा-नीत गठबंधन ने इसे तोड़ दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने से बार-बार आशीर्वाद मिलता है। साय ने बधाई देते हुए शुभकामना दी कि बिहार में डबल इंजन की सरकार और तेजी से विकास करे। NDA ने 208 सीटों पर बढ़त बनाई, जिसमें BJP 95 और JD(U) 83 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 28 पर सिमट गया। CM साय का यह बयान NDA की राष्ट्रीय मजबूती और विकास मॉडल की सफलता को रेखांकित करता है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: महाकाल के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 2. IPS Santosh Singh: छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह ने CISF दक्षिण जोन-2 DIG का कार्यभार संभाला, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
- 3. Bihar Accident : ट्रक पलटकर ऑटो पर गिरा, CISF जवान समेत 3 की मौके पर मौत
- 4. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

