Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Bihar Election Result 2025 : बिहार चुनाव 2025 के शुरुआती रुझान, NDA ने ठोकी सेंचुरी, पटना की 14 सीटों पर बदला पूरा समीकरण
- Rohit banchhor
- 14 Nov, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना ने शुरुआत से ही राजनीतिक माहौल में जबरदस्त हलचल मचा दी है।
Bihar Election Result 2025 : पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना ने शुरुआत से ही राजनीतिक माहौल में जबरदस्त हलचल मचा दी है। सुबह पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होते ही एनडीए ने धमाकेदार बढ़त बनाते हुए शुरुआती रुझानों में सेंचुरी पूरी कर ली है। दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता पर कौन काबिज होने जा रहा है, नीतीश कुमार की वापसी होगी या तेजस्वी यादव बदलाव की कहानी लिखेंगे।
NDA की बढ़त मजबूत, महागठबंधन 54 सीटों पर आगे-
शुरुआती रुझानों में एनडीए ने महागठबंधन को पीछे छोड़ते हुए 100 से ज्यादा सीटों का आंकड़ा छू लिया है। महागठबंधन 54 सीटों पर आगे है, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुमत के लिए जरूरी 122 सीटों के मद्देनजर एनडीए शुरुआती बढ़त में मजबूत दिखाई दे रहा है।
पटना की 14 सीटों पर बड़ा उलटफेर- एनडीए 9 पर आगे, RJD 5 पर मजबूत-
राजधानी पटना में भी राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं। 14 में से 9 सीटों पर एनडीए ने बढ़त बना ली है, जबकि 5 सीटों पर राजद आगे चल रही है। पटना की यह स्थिति दोनों गठबंधनों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है।
उपचुनाव की 8 सीटों पर भी गिनती जारी, बढ़ती निगाहें रिजल्ट पर-
मुख्य चुनाव के साथ ही 8 उपचुनाव सीटों की मतगणना भी जारी है, जो अंतिम परिणामों के संतुलन में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
खबर लगातार अपडेट हो रही है… अगले रुझानों के लिए बने रहें।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : घर में फांसी पर लटकी मिली 14 साल की बच्ची, जांच में जुटी पुलिस
- 2. CG News : हुक्का बार पर छापा, होटल शिवा इन की छत पर चल रहा था हुक्का, मैनेजर गिरफ्तार
- 3. Mahakaal Darshan: सुबह-सुबह करें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलौकिक दर्शन, जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति!, देखें लाइव
- 4. IND vs ENG Semi-Final : रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने की एंट्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

