Create your Account
Bihar Crime : ज्वेलर्स लूटकांड के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से घायल, पिस्टल-कारतूस बरामद
Bihar Crime : गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए धर्मपरसा ज्वेलर्स लूटकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास सोमवार को हुई इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विकास सिंह कुशवाहा के बाएं घुटने में गोली लगी। पुलिस ने मौके से पिस्टल, जिंदा कारतूस और गोली के खोखे बरामद किए हैं।
गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धर्मपरसा गांव में हाल ही में हुई ज्वेलरी दुकान लूट का मुख्य आरोपी विकास सिंह कुशवाहा एक और अपराध की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम ने जलालपुर गांव के पास एक ईंट भट्ठे के निकट छापेमारी की। जैसे ही पुलिस ने उसे घेरा, विकास ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली पुलिस वाहन से टकराई।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे विकास के बाएं घुटने में गोली लगी और वह मौके पर ही पकड़ा गया। घायल बदमाश की पहचान छपरा जिले के सीरिश्तापूर, जनता बाजार निवासी 22 वर्षीय विकास सिंह कुशवाहा, स्व. कृष्णा सिंह के बेटे के रूप में हुई है।
विकास पर हत्या, लूट, डकैती जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मुठभेड़ के बाद उसे तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो गोली के खोखे बरामद किए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG News : पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे मासूम भाई-बहन, गांव में पसरा मातम
- 3. Crime News : पुल के नीचे मिले महिला और युवक के शव, दोहरे हत्याकांड की आशंका, पति पर लगे गंभीर आरोप
- 4. Rajya Sabha By-Election: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव, जानिए कब होगी वोटिंग और मतगणना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

