Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Bihar Crime : दिनदहाड़े 6 बदमाशों ने ज्वेलर्स शोरूम को बनाया निशाना, 20 मिनट में लूटे 20 करोड़ के जेवर, पुलिस जांच में जुटी...
Bihar Crime : पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े बाइक सवार 6 बदमाशों ने 20 करोड़ के जेवर लूटकर फरार हो गए।

Bihar Crime : पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े बाइक सवार 6 बदमाशों ने 20 करोड़ के जेवर लूटकर फरार हो गए। बताया जाता है कि बदमाशों ने शोरूम में घुसकर स्टाफ और ग्राहकों को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम और आला अफसर मौके पर पहुंचे है। वही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करा दी है।
Bihar Crime : एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि लूटे गए गहनों में 10 करोड़ के हीरे के गहने हैं और बाकी सोने के गहने हैं। मैनेजर की शिकायत पर लूट का केस दर्ज किया है। शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिनमें लुटेरे नजर आए। मैनेजर ने बताया कि लुटेरे ग्राहक बनकर दुकान में आए थे। उन्होंने नकाब पहना हुआ था। स्टाफ कर्मी उन्हें गहने दिखा रहा था, अचानक एक बदमाश ने गन निकालकर उनकी कनपटी पर तान दी।
Bihar Crime : बाकी दोनों बदमाशों ने ग्राहकों को निशाने पर ले लिया। तीनों सभी को पहले फ्लोर पर ले आए। इसके बाद एक बदमाश ने बैग में गहने भरे और हवाई फायर करते हुए तीनों बाहर भाग गए। एंट्री करने से लेकर भागने तक के बीच सिर्फ 20 मिनट का अंतर रहा है। मामले में पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


