Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bihar: अब बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 4 गाड़ियां खरीदेगी सरकार

Bihar

Bihar: अब बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 4 गाड़ियां खरीदेगी सरकार
X

Bihar: पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को अब अल्ट्रा-हाई लेवल पर ले जाया जा रहा है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री के लिए चार अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ रेंज रोवर खरीदने का फैसला किया है, जिस पर कुल 11.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें से एक गाड़ी सीधे नीतीश कुमार के उपयोग के लिए होगी, जबकि शेष तीन गाड़ियां भी उनके सुरक्षा काफिले का हिस्सा हो सकती हैं या उपमुख्यमंत्रियों को आवंटित की जा सकती हैं।

Bihar: रेंज रोवर का बुलेटप्रूफ संस्करण गोलियों, आईईडी धमाकों और अन्य हमलों को झेलने में सक्षम है। इसके टायर पंक्चर होने पर भी यह लंबी दूरी तक तेज गति से चल सकता है और इसमें अत्याधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम लगा होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी श्रेणी की एसयूवी का उपयोग करते हैं।

Bihar: वर्तमान में नीतीश कुमार के काफिले में ह्युंडई इलेक्ट्रिक कारें और आंशिक बुलेटप्रूफ टाटा सफारी शामिल हैं। पहले वे लंबे समय तक एंबेसडर कार में सफर करते थे। सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की सीमाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। राज्य कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। यह कदम बिहार में वीवीआईपी सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire