Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bihar: बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, पीएम मोदी होंगे शामिल, गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी

Bihar: बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, पीएम मोदी होंगे शामिल, गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी
X

Bihar: पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह विस्तार 7 मई को गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान होने की संभावना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिल्ली से लाई गई मंत्रियों की सूची पर शीर्ष नेतृत्व ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।

Bihar: प्रस्तावित योजना के अनुसार लगभग 30 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, जिनमें भाजपा से 12, जदयू से 11 तथा अन्य सहयोगी दलों से शेष मंत्री शामिल होंगे। गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा अपने पास रखने की रणनीति बना रही है।

Bihar: सूत्रों के अनुसार नई सरकार में कई पुराने चेहरों को दोबारा मौका मिल सकता है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया जाएगा। विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल जैसे नेताओं की भूमिका को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। वहीं सम्राट चौधरी एक नई “विकास टीम” तैयार करने के पक्ष में बताए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire