Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU को झटका, आखिर नीतीश कुमार का साथ क्यों छोड़ रहे है नेता

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU को झटका, आखिर नीतीश कुमार का साथ क्यों छोड़ रहे है नेता
X

Bihar Assembly Elections: पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल (यूनाइटेड) में इस्तीफों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां राज्यवासियों को नई सौगातें दे रहे हैं, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता संगठन छोड़ रहे हैं। जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र चौहान के बाद अब पूर्व विधान परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

विनोद कुमार सिंह ने नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि वे उनके उच्च नैतिक मूल्यों और सर्वजन कल्याण की विचारधारा से प्रेरित होकर जदयू में शामिल हुए थे। उन्होंने पार्टी के शून्य से शीर्ष तक के सफर में सक्रिय योगदान दिया। नीतीश के नेतृत्व में उनकी आस्था रही और उनके आशीर्वाद से वे विधान परिषद सदस्य बने। हालांकि, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में जदयू में बने रहना उनके लिए कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी घोषित नीतियों से भटक रही है और समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत कम हो गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire