Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bihar Assembly Chunav: कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी,राहुल-प्रियंका, भूपेश बघेल सहित इन नेताओं के नाम

Bihar Assembly Chunav: नई दिल्ली/पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रथम चरण के मतदान के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद और

Bihar Assembly Chunav: कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी,राहुल-प्रियंका, भूपेश बघेल सहित इन नेताओं के नाम
X

Bihar Assembly Chunav: नई दिल्ली/पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रथम चरण के मतदान के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा इसमें शामिल हैं।

इनके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री समेत विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी बिहार में प्रचार की कमान संभालेंगे। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी इसमें जगह दी गई है। इनके अलावा कन्हैया कुमार, अखिलेश प्रसाद सिंह, रंजीता रंजन, राजेश राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, कृष्णा अल्लावरु के भी नाम हैं।

Bihar Assembly Chunav: ये हैं स्टार प्रचारक

स्टार प्रचारकों की सूची में केसी वेणुगोपाल, सुखविंदर सिंह सुखु, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गगोई, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद, मनोज राम, अलका लांबा, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवानी, अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब, सुबोध कांत सहाय के नाम शामिल हैं। बता दें कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। 6 नवंबर को पहले चरण जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire