Breaking News
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Bihar Assembly Chunav 2025: आज थम जाएगा 20 जिलों की 122 सीटों पर प्रचार का शोर, 11 नवंबर को मतदान
नई दिल्ली/पटना। Bihar Assembly Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर रविवार (9 नवंबर 2025) शाम 6 बजे थम जाएगा। इस चरण में कुल 1302 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 136 महिला और 1 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
Bihar Assembly Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की कुल 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। इन 122 सीटों में से 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
Bihar Assembly Chunav 2025: 1302 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे
3.70 करोड़ मतदाता इस चरण में कुल 1302 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1165 पुरुष, 136 महिला और 1 थर्ड जेंडर के उम्मीदवार शामिल हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 3,70,13,556 मतदाता करेंगे। मतदाताओं में 1,95,44,041 पुरुष, 1,74,68,572 महिला एवं 943 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।
Bihar Assembly Chunav 2025: सबसे ज्यादा और सबसे कम उम्मीदवार वाले विधानसभा क्षेत्र
दूसरे चरण में प्रत्याशियों की संख्या को लेकर कुछ सीटों पर विशेष प्रतिस्पर्धा दिख रही है। सर्वाधिक 22-22 उम्मीदवारों वाले तीन विधानसभा क्षेत्र हैं: कैमूर में चैनपुर, रोहतास का सासाराम और गया जी का गया शहर। वहीं, सबसे कम उम्मीदवार (5-5) वाले छह विधानसभा क्षेत्र भी हैं। इन छह क्षेत्रों में पश्चिमी चंपारण का लौरिया और चनपटिया; पूर्वी चंपारण के रक्सौल और सुगौली; सुपौल का त्रिवेणीगंज; एवं पूर्णिया का बनमनखी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Right to Disconnect Bill 2025: अब ऑफिस वर्क के बाद कॉल, ईमेल या मैसेज का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं होंगे कर्मचारी, राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025 संसद में पेश
- 2. India-Russia Agreements: भारत-रूस के बीच 7 अहम समझौते: कामगारों की आवाजाही से लेकर यूरिया उत्पादन और मेडिकल एजुकेशन तक बढ़ेगा सहयोग
- 3. Indigo crisis: इंडिगो संकट पर बड़ा अपडेट, पैसेंजर्स के 610 करोड़ रुपए का रिफंड प्रोसेस, 3000 बैग यात्रियों को सौंपे, इस तारीख तक सामान्य हो जाएगी फ्लाइट
- 4. CG Assembly winter session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से : विधायकों ने लगाए 628 सवाल, नए विधानसभा भवन में चार दिन चलेगा सत्र
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

