Create your Account
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 60.1% मतदान, बेगूसराय में सबसे ज्यादा वोटिंग
Bihar Assembly Election 2025: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को जोरदार मतदान देखने को मिला। शाम 5 बजे तक राज्यभर में 60.13% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक मतदान बेगूसराय में 67.32% हुआ, जबकि शेखपुरा में सबसे कम 52.36% वोटिंग हुई। कुल 3.75 करोड़ मतदाताओं में से बड़ी संख्या में लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया।
Bihar Assembly Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव समेत कई प्रमुख नेताओं ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डालकर अपनी जीत का दावा किया। इस बीच, लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद MLC अजय कुमार सिंह के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।
Bihar Assembly Election 2025: वहीं, सीवान के गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में विवाद तब बढ़ गया जब भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह ने कथित तौर पर मुस्लिम महिला मतदाताओं से बुर्का हटाने को कहा। इससे माहौल गरमा गया और लोगों ने विरोध में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे लगाए। हालात बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
Related Posts
More News:
- 1. Sushasan Tihar 2026 : सुशासन तिहार में रायगढ़ को बड़ी सौगात, CM साय ने किया अत्याधुनिक FSL लैब का उद्घाटन
- 2. AIADMK Political Crisis: TVK को समर्थन देने के मुद्दे पर AIADMK में फूट, षणमुगम बोले- हम DMK से जुड़ते तो खत्म हो जाते, अकेले पड़े एडप्पादी पलानीसामी
- 3. CG Weather News : झुलसाती गर्मी पर लगा ब्रेक, अब बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 3 दिन में तापमान गिरेगा
- 4. Amit Shah: सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी, लागू होगी ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा योजना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

