Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bihar Accident: कटिहार में भीषण सड़क हादसा: बस-पिकअप टक्कर में 10 की मौत, कई घायल

Bihar Accident

Bihar Accident: कटिहार में भीषण सड़क हादसा: बस-पिकअप टक्कर में 10 की मौत, कई घायल
X

Bihar Accident: पटना: बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। NH-31 पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी के नजदीक एक बस और पिकअप वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो मोटरसाइकिलें भी चपेट में आ गईं, जिन पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Bihar Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हरदा से पूर्णिया जा रही बस का चालक नशे में था और रास्ते में पहले भी वाहन टकरा चुका था। दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंचते ही बस की सीधी भिड़ंत पिकअप वैन से हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

Bihar Accident: घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कटिहार पुलिस के अनुसार, कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire