Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bihar: RJD को झटका, शिवचंद्र राम ने सभी संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोये

Vpb
Bihar: RJD को झटका, शिवचंद्र राम ने सभी संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोये
X

Bihar: पटना: बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता शिवचंद्र राम ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि एमएलसी पद नहीं मिलने से वह पार्टी नेतृत्व से नाराज थे।

इस्तीफे की घोषणा करते हुए शिवचंद्र राम ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राजद से की थी और वर्षों तक पार्टी की नीतियों तथा सामाजिक न्याय के विचारों को जनता तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1990 से वह पार्टी से जुड़े रहे हैं और हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया है।

शिवचंद्र राम ने दावा किया कि पार्टी नेताओं ने उन्हें सम्मान और उचित अवसर देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहे और कई रातों तक सो नहीं पाए।

भावुक होते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को पर्याप्त महत्व नहीं मिला। इसी कारण उन्होंने राजद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद सहित अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उनके इस कदम से बिहार की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire