Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bihar: विश्वकर्मा पूजा पर बिहार में 16.4 लाख श्रमिकों को 802 करोड़ की सौगात, वेब पोर्टल का भी शुभारंभ

Bihar: विश्वकर्मा पूजा पर बिहार में 16.4 लाख श्रमिकों को 802 करोड़ की सौगात, वेब पोर्टल का भी शुभारंभ
X

Bihar: पटना: बिहार में आज विश्वकर्मा पूजा का उत्साह चरम पर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने 'बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड' के तहत 16,04,929 श्रमिकों के खातों में 802.46 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने का ऐलान किया। प्रत्येक श्रमिक को वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत 5,000 रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि यह राशि श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद करेगी।

Bihar: साथ ही, नीतीश सरकार ने 'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना' के वेब पोर्टल का शुभारंभ भी किया। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, "विश्वकर्मा पूजा के पावन दिन, जो सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का अवसर है, और आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है, जो देश के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस दिन श्रमिकों के लिए यह पहल शुरू की गई।

Bihar: सीएम ने जोर देकर कहा कि बिहार की प्रगति में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। सरकार समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्यधारा में लाने और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस कदम से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire