Breaking News
:

IPL 2027 से पहले सबसे बड़ा ट्रेड, ऋषभ पंत की दिल्ली वापसी, कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल, इतने करोड़ में हुई डील

IPL Trade

IPL Trade : नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ट्रेड पूरा हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए इस मेगा ट्रेड में ऋषभ पंत की घर वापसी हो गई है, जबकि कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं।


IPL Trade : पंत को 7 करोड़ का भारी नुकसान

ऋषभ पंत को पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की भारी रकम देकर खरीदा था। लेकिन अब मात्र 15 करोड़ रुपये की फीस पर पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौट आए हैं। इस ट्रेड में पंत को 7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।


IPL Trade : कुलदीप यादव को मिली LSG जर्सी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले पांच सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल हो गए हैं। कुलदीप को अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फीस पर ही LSG ने अपने साथ जोड़ा है। इससे लखनऊ की स्पिन गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us