Create your Account
Bigg Boss 18 : ये टीवी एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं बिग बॉस 18 में, फिल्म महाराज में कर चुकी हैं काम...
Bigg Boss 18 : मुंबई। सलमान खान का लोकप्रिय शो बिग बॉस 18 जल्द ही शुरू होने वाला है, और सोशल मीडिया पर इस बार शो में हिस्सा लेने वाले संभावित प्रतियोगियों के नामों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालाँकि, अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अब एक और नाम जोड़ा गया है, वह है टीवी एक्ट्रेस प्रियल गौर का।
Bigg Boss 18 : बता दें कि प्रियल गौर को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक प्रियल ने इस शो के लिए कोई आधिकारिक अनुबंध साइन नहीं किया है। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, हां, यह सच है कि प्रियल को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है। उन्होंने शो के मेकर्स के साथ बातचीत की है और वह इस शो को लेकर उत्साहित भी हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वह अपना पार्टिसिपेशन कंफर्म करेंगी और अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगी।

Bigg Boss 18 : प्रियल गौर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म महाराज में देखा गया था। यह फिल्म आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म को रिलीज से पहले कुछ विवादों का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों द्वारा सराही गई।
Bigg Boss 18 : बिग बॉस 18 की संभावित शुरुआत
वहीं बिग बॉस 18 की शुरुआत को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर समीरा रेड्डी, कशिश कपूर, डॉली चायवाला, शहजीन खान और अर्जुन बिजलानी जैसे नामों की भी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान का यह शो सितंबर के आखिर में या अक्टूबर की शुरुआत में शुरू हो सकता है। शो के फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित हैं और इस बार शो में किन-किन हस्तियों का जलवा देखने को मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
Related Posts
More News:
- 1. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
- 2. AUS W vs ENG W T20 WC Final: खिताबी मुकाबले में आमने सामने होगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स में खेला जाएगा फाइनल, जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
- 3. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 4. Friday Horoscope: शुक्रवार को किन राशियों का बदलेगा भाग्य, जाने अपना राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

