Breaking News
Create your Account
CG Crime : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी सफलता, ओडिशा से गांजा तस्करों को दबोचा, करोड़ों का माल जब्त...
CG Crime : महासमुंद। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस की यह टीम अब न सिर्फ गांजा की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, बल्कि सप्लाई नेटवर्क को भी तोड़ने में सफल रही है। ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश कर रहे तस्करों में अब खौफ है। टीम ने ओडिशा में घुसकर एक बड़े गांजा डीलर को गिरफ्तार किया है।
CG Crime : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई-
सप्ताह दर सप्ताह बढ़ते गांजा तस्करी मामलों के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अब तक कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां की हैं। इस टीम ने सितंबर में गठन के बाद से अब तक 9 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 7.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गांजा जब्त किया गया। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने जानकारी दी कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में कुल 11 सदस्य शामिल हैं, जिनका नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैध कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 5 अंतर्राज्यीय तस्करों समेत कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और गांजा के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
CG Crime : संपत्ति की कुर्की की भी होगी कार्रवाई-
इस बार पुलिस ने गांजा तस्करों की संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी है। यदि किसी आरोपी ने पिछले 6 सालों में अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है, तो उसे कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कदम से तस्करों के नेटवर्क को और भी जोरदार झटका मिलेगा।
CG Crime : गांजा तस्करी के तीन प्रमुख मामले-
6 दिसंबर को खल्लारी पुलिस ने 29 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि यह गांजा गोकुल नगर टिकरापारा निवासी नसीम मोहम्मद उर्फ इरफान के पास भेजा जा रहा था। पुलिस ने नसीम मोहम्मद को गिरफ्तार किया।
13 अक्टूबर को फारेस्ट नाका सिरपुर में वाहन चेकिंग के दौरान दो तस्करों के पास से 4 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मुंगेली के प्रहलाद धुरी और ओडिशा के झसकेतन राणा को गिरफ्तार किया।
1 दिसंबर को कोमाखान पुलिस ने एक व्यक्ति को 3 किलो गांजा के साथ पकड़ा। आरोपी ने बताया कि वह गांजा दुर्ग के कुम्हारी में हर्षिकेस बाघ के पास छोड़ता था, जिसके बाद हर्षिकेस बाघ को भी गिरफ्तार किया गया।
CG Crime : अब तक की स्थिति-
इस वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक, 116 गांजा तस्करी मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में 210 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 5412 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 18 करोड़ 59 लाख रुपये है। साथ ही, 90 वाहनों को भी जब्त किया गया है, जो गांजा तस्करी में प्रयुक्त हो रहे थे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : शराब घोटाले पर ED का बड़ा शिकंजा, 13 ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की नकदी और सोना जब्त
- 2. LPG Commercial Gas Cylinder Price Hike: 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका
- 3. CG Breaking : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, एक घायल
- 4. UP Crime : ट्रिपल मर्डर से दहशत, चार मंजिला मकान में तीन मासूमों के शव मिले, कातिल की तलाश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

