Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Big News : बलरामपुर में नक्सलियों की दस्तक, अटल चौक पर लगाए धमकी भरे पोस्टर, क्षेत्र में दहशत का माहौल...

इलाके में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है और गश्त तेज कर दी गई है।

Big News : बलरामपुर में नक्सलियों की दस्तक, अटल चौक पर लगाए धमकी भरे पोस्टर, क्षेत्र में दहशत का माहौल...
X

Big News : बलरामपुर। बस्तर में बढ़ते सुरक्षा बलों के दबाव के चलते नक्सली अब अन्य इलाकों में ठिकाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जनवरी में गरियाबंद में नक्सलियों का नया ठिकाना ध्वस्त होने के बाद, अब बलरामपुर जिले में उनकी मौजूदगी दर्ज हुई है। बता दें कि सामरी पाठ थाना क्षेत्र के अटल चौक पर नक्सलियों ने धमकी भरे पोस्टर चिपकाए हैं, जिनमें पुलिस और वन विभाग को चेतावनी दी गई है।

Big News : पोस्टरों में पेड़ कटाई और सड़क निर्माण को तुरंत रोकने का आदेश दिया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि पुनदाग अटल चौक पर लगे नक्सली पोस्टर में पुलिस और वन विभाग को खुली चेतावनी दी गई। नक्सलियों ने पेड़ कटाई और सड़क निर्माण को रोकने की धमकी दी।

Big News : स्थानीय ग्रामीण और किसान नक्सलियों की धमकियों से भयभीत है। पोस्टर की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही है। इलाके में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है और गश्त तेज कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire